1. राजभाषा प्रबंधन के लिए एकीकृत डिजिटल समाधान:
सूचना प्रौद्योगिकी के युग में प्रवेश के दो दशक बाद भी, राजभाषा कार्यान्वयन केवल टंकण तक सीमित रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तकनीक ने व्यापक प्रगति की है। इसी असंतुलन को दूर करने हेतु यह पोर्टल बनाया गया है, जो इसे प्रभावी, संगठित एवं पारदर्शी बनाता है।
2. राजभाषा अनुपालन की निगरानी और रिपोर्टिंग हेतु तकनीकी समाधान:
रिपोर्टों का संग्रहण एवं बार-बार दोहराए जाने वाले कॉलम की समस्या को दूर करने हेतु यह पोर्टल एक केंद्रीकृत, सशक्त माध्यम है, जो रिपोर्टिंग को सहज और सुव्यवस्थित बनाता है।
राजभाषा कार्यान्वयन में IT टूल्स का व्यावहारिक प्रयोग एवं अभ्यास सत्र।
नियमों एवं परिपत्रों की अद्यतन जानकारी।